Fatty Liver के रोगियों के लिए 3 चीजें हैं खतरनाक, इन्हें न खाएं!

Posted by

Fatty Liver: जब लिवर में चर्बी इकट्ठा हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण अधिक शराब का सेवन और जंक फूड का खान-पान होता है। कभी-कभी यह डायबिटीज और खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण भी उत्पन्न होता है। यदि फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है, तो इससे सिरोसिस और लिवर कैंसर तक हो सकता है। गंभीर स्थिति में मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। फैटी लिवर के मरीजों को विशेष आहार का पालन करना आवश्यक होता है। इसी वजह से डॉक्टर ने पांच ऐसी चीजें बताई हैं जिनसे फैटी लिवर के मरीजों को दूर रहना चाहिए।

Fatty Liver में फ्रक्टोज फूड से बचें

डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर के मरीजों को फ्रक्टोज वाले फूड से बचना चाहिए। इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। इसलिए डॉक्टर सोडा, कैंडी, केचप आदि का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं। ये फूड लिवर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और ये इंसुलिन के उत्पादन को रोकते हैं। इसके कारण मोटापा, किडनी और दिल की समस्याएं हो सकती हैं।

फास्ट फूड लिवर पर चढ़ाते हैं चर्बी

फैटी लिवर के मरीजों को फास्ट फूड से भी बचना चाहिए। ये लिवर में फैट बढ़ाने का कार्य करते हैं। इनमें ट्रांस फैट, रिफाइंड कार्ब्स और सोडियम होता है। इससे लिवर में चर्बी बढ़ जाती है, जिससे मरीज को समस्या होती है। इनके सेवन से लिवर फेलियर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

ओमेगा-6 फैटी एसिड युक्त चीजों से बचें

ओमेगा-6 फैटी एसिड वाले तेल, जैसे कि सूरजमुखी का तेल, फैटी लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। इनका सेवन लिवर में सूजन और चर्बी को बढ़ाता है, इसलिए इनसे दूर रहना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। लेख में बताए गए तरीके और दावे केवल सुझाव हैं; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights