Elvish Yadav: एल्विश यादव वर्तमान में लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में दिखाई दे रहे हैं और फैंस को भरपूर मनोरंजन का अनुभव दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पिछले एपिसोड में ईशा सिंह के साथ एल्विश यादव को चिढ़ाते हुए कृष्णा अभिषेक नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, एल्विश यादव का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें किंग खान का जबरा फैन मान रहे हैं। आखिर ऐसा क्या है वीडियो में कि वो शाहरुख खान के फैन साबित हो रहे हैं?
Elvish Yadav को लेकर मजे लेते दिखे कृष्णा अभिषेक
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक यह कहते हैं कि उन्हें लगता था कि ईशा सिंह उनके टेबल पर आती हैं, जबकि असलियत यह है कि एल्विश यादव ईशा सिंह के पास जाते हैं। वीडियो में ईशा मालवीय यह कहती हैं कि आपके लड़कों के गैंग के पास वह टेबल है, जिस पर कृष्णा मजाक करते हुए कहते हैं, “हमारी ईशा सिंह की ऐसी बदनामी है कि वह इसके काउंटर पर आती हैं। मैंने तीन बार देखा है कि वह ईशा सिंह के काउंटर पर जाते हैं।” इसके बाद एल्विश शरमा जाते हैं।
एल्विश यादव शाहरुख खान के डायलॉग को करते दिखे कॉपी
वहीं, लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में कृष्णा अभिषेक यहीं नहीं रुकते और एल्विश का एक पुराना वीडियो शेयर करते हैं। इसमें एल्विश दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शाहरुख खान के सेनोरिटा डायलॉग को बोलते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो देखकर एल्विश शरमा जाते हैं और इसे एआई जेनरेटेड बताते हैं। लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में हंसी का फव्वारा छिड़ जाता है।
गौरतलब है कि लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जीतने के बाद, एल्विश एक बार फिर सीजन 3 में धमाल मचा रहे हैं, जहाँ उनकी पार्टनर ईशा मालवीय हैं।



