Elvish Yadav: एल्विश यादव एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही आ रही वेब सीरीज ‘औकात के बाहर‘ के लिए चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, और उनकी एक्टिंग की पहली झलक देखने को मिल रही है। इस बीच, वह एक्स प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर हैं। जहां एक तरफ औकात के बाहर काट्रेलर वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने इंस्टाग्राम पर आविरा सिंह मासून के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में प्रीतिंदर और नैव प्रिंस का गाना ‘उफ्फ’ परएल्विश की रील देखते हुए उनकी खास अदाएं सभी का ध्यान खींच रही हैं।
आविरा सिंह मासून के साथ Elvish Yadav की अद्भुत केमिस्ट्री
एल्विश यादव ने ‘चले सिप सिप चाय की ट्रिप’ कैप्शन के साथ इस वीडियो को साझा किया, जिसमें उनकी और आविरा सिंह मासून की केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है। गाड़ी में रोमांटिक मूड हो या जबरदस्त डांस, दोनों का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। एल्विश भले ही डांस न करें, लेकिन उनकी एक्सप्रेशन्स के कारण दर्शक दीवाने होते जा रहे हैं। इस वीडियो ने भी ऐसा ही मैजिक किया है, इसलिए यह यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘औकात के बाहर’ के हीरो ने अपने फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना दिया है।
एल्विश यादव के वीडियो को मिले इतने मिलियन व्यूज
एल्विश यादव और आविरा सिंह मासून के इस वीडियो को 8 लाख से अधिक लाइक्स और 10.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस पर तारीफों की बौछार कर रहे हैं और ‘एक नंबर’, ‘वाव राव साहब’ जैसे कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
आखिर कौन सा नंबर है ‘औकात के बाहर’ ट्रेलर का ट्रेंड

दूसरी ओर, एल्विश यादव की ‘औकात के बाहर’ वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाली है, जो ट्रेलर रिलीज के बाद फिलहाल दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।








Leave a Reply