Lifestyle

Earbuds Risks: एअरबड्स दिमाग को आराम देने के बजाय कर रहे हैं नुकसान, रोजाना संगीत सुनने वालों को डॉक्टर की सलाह

ईयरबड्स के दुष्प्रभाव: यदि आप भी ईयरबड्स के जरिए संगीत सुनना पसंद करते हैं, तो सावधान रहें। यह आपको गंभीर बीमारियों में फंसा सकता है। प्रतिदिन इनसे म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी जानकारी खुद डॉक्टर द्वारा दी गई है। वे बताते हैं कि, ईयरबड्स से संगीत सुनना कितना खतरनाक हो सकता है।

ईयरबड्स के दुष्प्रभावों की जानकारी डॉक्टर ने दी

सोशल मीडिया पर nourishnest888 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें डॉक्टर ईयरबड्स के दुष्प्रभावों के बारे में बात कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि, प्रतिदिन ईयरबड्स से म्यूजिक सुनने से कानों में दर्द और संक्रमण हो सकता है।

देखें वीडियो

सिरदर्द से लेकर नींद की समस्याएं हो सकती हैं। ईयरबड्स कान के भीतर गंदगी जमा कर सकते हैं और रक्त प्रवाह को बाधित करके साइनस जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। अगर आप ईयरबड्स से तेज आवाज में म्यूजिक सुनते हैं, तो यह दिल को संकट में डाल सकता है, जिससे दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं।

ईयरबड्स का सावधानी से करें उपयोग

इस स्वास्थ्य से संबंधित वीडियो में डॉक्टर बताते हैं कि, इसलिए हल्की आवाज में ही इनसे म्यूजिक सुनना चाहिए। इसके अलावा, संभव हो तो दिन में केवल थोड़े समय के लिए इनका उपयोग करें। ईयरबड्स मस्तिष्क की स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए अत्यधिक म्यूजिक सुनने वालों को सावधान और चौकस रहना चाहिए।

अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव मानना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights