Draping a Shawl with a Saree: Become the Most Stylish Girl at Winter Weddings – Achieve a Regal Look with This Combo.

Posted by

शॉल को साड़ी के साथ कैसे पहनें: सर्दी का मौसम आते ही वेडिंग सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वे ठंड में भी Stylish लगें। शादी में साड़ी पहनना बहुत सामान्य है, लेकिन ठंड में ब्लाउज का लुक खराब न हो, इसके लिए कुछ लोग स्वेटर नहीं पहनते। अगर आप भी इसी चिंता में हैं तो एक बार देखें कि साड़ी के साथ शॉल को कैसे पहना जाता है। इस वीडियो में आपको पता चलेगा कि शॉल लुक को खराब नहीं करती, बल्कि यह रॉयल बनाती है, बशर्ते इसे सही तरीके से पहना जाए।

शादी के लिए साड़ी और शॉल पहनने का सही तरीका

यदि आप किसी खास शादी में जा रही हैं, तो साड़ी के साथ इस तरह से शॉल पहन सकती हैं। पहले आपको पल्लू को अपने दाएं हाथ पर उल्टी दिशा में, बिल्कुल साफ तरीके से लाना होगा। इसके बाद आप साड़ी पर मेल खाती कोई भी अपनी पसंद की शॉल चुन सकती हैं।

वीडियो देखें

वीडियो क्रेडिट: heenagehani4371

इस शॉल को प्लेट्स की ओर से अच्छे से फोल्ड करते हुए उलटे हाथ पर पल्लू की तरह पकड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि साड़ी का पल्लू शॉल के ऊपर रहना चाहिए। इसके बाद इस शॉल को हैंड फ्री तरीके से पकड़ लें। चाहें तो इसे खोलकर भी पहन सकती हैं। वीडियो में जिस तरह से बताया गया है, यदि आप इस प्रोसेस को सही से फॉलो करेंगी, तो यह आपको ठंड से भी बचाएगी और आपके लुक को भी निखार देगी।

सर्दियों के लिए ट्रेंडी शॉल

यदि आप सर्दियों में ट्रेंडी शॉल की तलाश में हैं, तो इन्हें चुन सकती हैं। ये शॉल इंडो और वेस्टर्न दोनों लुक्स में चार चांद लगाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में वेलवेट शॉल की मांग बढ़ी है। आप इसे अपनी साड़ी से मेल खाती हुई चुन सकती हैं। यह सिंपल और हैवी एंब्रॉयडरी दोनों प्रकार में उपलब्ध हैं, आप पार्टी के अनुसार चुन सकती हैं। ये शॉल 1000 से लेकर उच्च दामों में उपलब्ध हैं। लग्जरी लुक के लिए पैस्ले वर्क शॉल चुन सकते हैं, जो लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें की गई बारीक कढ़ाई लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। पशमीना शॉल कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती, जिन्हें कश्मीरी शॉल के नाम से भी जाना जाता है। ये बहुत गर्म होने के साथ-साथ आकर्षक भी होती हैं। ये सूट से लेकर साड़ी और कुर्ता-पायजामा पर भी खूबसूरत लगती हैं। इन्हें अगर अमीरों की शॉल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इन तीनों ऊनी शॉल्स का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। आप इन्हें नजदीकी बाजार या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights