Digvijaya Singh: Diging Deep Into Shashi Tharoor’s Path! Compliments for RSS-BJP Raise Troubling Questions for Leadership—Is Rahul Gandhi Offering Advice?

Digvijaya Singh: कांग्रेस की स्थिति लगातार चुनाव हारने के कारण और भी गंभीर होती जा रही है। भीतर उठ रहे विरोध के स्वर अब खुलेआम चर्चा में आने लगे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सुर्खियाँ बटोरी हैं। सोनिया गांधी के समय में कांग्रेस में प्रभावशाली रहे दिग्विजय ने खुलकर आरएसएस और बीजेपी संगठन की सराहना की है।

इससे पहले शशि थरूर भी पार्टी नेतृत्व और संगठन पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी और बीजेपी की प्रशंसा कर चुके हैं। इसलिए, दिग्विजय सिंह के शशि थरूर के रास्ते पर चलने की बातें उठ रही हैं। बीजेपी और आरएसएस की प्रशंसा करके पूर्व सीएम ने कांग्रेस आलाकमान की चुनौतियाँ बढ़ा दी हैं। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वह राहुल गांधी को कोई नसीहत दे रहे हैं?

आरएसएस-बीजेपी की सराहना कर Digvijaya Singh ने आलाकमान की मुश्किलें बढ़ाईं!

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए पार्टी आलाकमान की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं।

Digvijaya-Singh-Tweet Digvijaya Singh: Diging Deep Into Shashi Tharoor's Path! Compliments for RSS-BJP Raise Troubling Questions for Leadership—Is Rahul Gandhi Offering Advice?

दिग्विजय सिंह के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि “Quora साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। जय सिया राम।” इस पोस्ट के माध्यम से बीजेपी-आरएसएस संगठन की प्रशंसा करना कांग्रेस आलाकमान के लिए एक नई चुनौती बन गया है।

हालाँकि, दिग्विजय सिंह आज इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस की पीसी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैंने संगठन की सराहना की है। मैं RSS का और पीएम मोदी की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा। जो मुझे कहना था मैंने CWC बैठक में कह दिया। संगठन को मजबूत करना या उसकी सराहना करना क्या बुरी बात है?”

शशि थरूर की राह पर दिग्गी राजा!

कांग्रेस बागी नेताओं की बयानों से चिंतित है। एक तरफ शशि थरूर का बगावती सुर जारी था, तब तक दिग्विजय सिंह ने बीजेपी-आरएसएस संगठन की सराहना करके पार्टी आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दीं। वास्तव में, शशि थरूर को कई मौकों पर कांग्रेस में संगठन, नेतृत्व और सुधारों पर स्पष्ट राय रखते हुए देखा गया है। उन्होंने भी कई बार बीजेपी और पीएम मोदी की प्रशंसा की है। इसी कारण दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस और बीजेपी संगठन की सराहना को उसी संदर्भ में देखा जा रहा है। इस पर चर्चा चल रही है कि दिग्विजय सिंह शशि थरूर के रास्ते पर बढ़ रहे हैं।

क्या राहुल गांधी को दे रहे हैं नसीहत?

क्या दिग्विजय सिंह, बीजेपी और आरएसएस संगठन की प्रशंसा करके राहुल गांधी को कोई नसीहत दे रहे हैं? यह सवाल तेजी से उठ रहा है। पिछले सप्ताह, दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट में राहुल गांधी को संगठन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। और अब वह आरएसएस-बीजेपी की सराहना कर रहे हैं। यह साफ तौर पर दिग्विजय सिंह की ओर से पार्टी आलाकमान को एक नसीहत है। इस आलाकमान में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हैं।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights