Diabetes Management Diet: गेहूं के आटे में इन 3 सामग्रियों को मिलाकर खाने से शुगर को पा सकते हैं नियंत्रण, जानें सही तरीका।
Diabetes Control Diet: देश और दुनिया में डायबिटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जब एक बार शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो इसे नियंत्रित करने के लिए एक शुगर डाइट का पालन करना अत्यंत आवश्यक होता है। यदि जीवनशैली में थोड़ी भी परिवर्तन होता है, तो यह और भी बढ़ सकता है। इसलिए, गेहूँ की रोटी को हमेशा सादा न खाएं। ऐसा करने से कुछ मरीजों का शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसीलिए, इसे तीन अन्य चीजों के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है।
Diabetes Control Diet: गेहूं के आटे में इन तीन चीजों को मिलाकर बनाएं हेल्दी रोटी
गेहूँ के आटे में मेथी, अलसी, और जौ मिलाकर रोटियाँ खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित हो सकता है। ये तीनों फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और मिनरल्स से समृद्ध होते हैं।
देखें वीडियो
इस विशेष रोटी के लाभों के बारे में Healthy Hamesha नाम के यूट्यूब चैनल पर डॉक्टर सलीम जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि, हमारे यहाँ हर 10 में से एक व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है, और जब इसे नियंत्रित करने की बात आती है, तो विभिन्न प्रकार की सलाह दी जाती हैं। इसी तरह, रोटियों को थोड़ी मेहनत से समझदारी से और अधिक हेल्दी तथा डायबिटी-फ्रेंडली बनाया जा सकता है। अगर हम अपने आटे में अलसी के बीज, जौ, और मेथी के बीज डालते हैं, तो यह मरीज की सेहत को बेहतर बना सकता है।
गेहूं के आटे में अन्य अनाज कैसे मिलाएं?
आटे में जौ, अलसी, और मेथी को डालने से पहले, अपने गेहूँ के आटे में अलसी के बीज का पाउडर डालें। अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा-3 होते हैं। इसके बाद, एक से दो टेबल स्पून पिसी हुई मेथी और 1 कप जौ के आटे को मिलाना है। इसे अच्छे से मिक्स करके रोटियाँ बनानी हैं। ये खाने में स्वादिष्ट और अत्यंत हेल्दी होती हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
