Dhurandhar’s Day 7 Box Office Earnings: ‘छावा’ Overshadowed by ‘धुरंधर’s’ Rahman Dacoit — Can Ranveer Singh Challenge This Year’s Biggest Bollywood Hit?

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: साल की शुरुआत में विक्की कौशल की मूवी ‘छावा’ के बारे में चर्चा हो रही थी, और अब अंत में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की हो रही है। दोनों हिट फिल्मों में एक समान चेहरा है, वह हैं अक्षय खन्ना, जिन्होंने ‘छावा’ में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई थी। वहीं, ‘धुरंधर’ में वह पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार में दर्शकों का मन मोह रहे हैं। ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों बेहद सफल फिल्में हैं। जानें कि ये दोनों एक-दूसरे को किस हद तक टक्कर दे रही हैं और उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है?

Dhurandhar Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।

11-1 Dhurandhar's Day 7 Box Office Earnings: 'छावा' Overshadowed by 'धुरंधर's' Rahman Dacoit — Can Ranveer Singh Challenge This Year's Biggest Bollywood Hit?
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

हालांकि, गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। धुरंधर का जादू वर्किंग डे में भी नजर आ रहा है। फिल्म पिछले तीन दिनों से रोजाना 27 करोड़ की कमाई कर रही है। रिलीज के सातवें दिन भी धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27 करोड़ रुपए रहा है। भारत में ये मूवी अब तक कुल 207.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ को पार कर चुका है। वीकेंड पर ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया?

आपको बताना चाहेंगे कि इस साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ है।

22-2 Dhurandhar's Day 7 Box Office Earnings: 'छावा' Overshadowed by 'धुरंधर's' Rahman Dacoit — Can Ranveer Singh Challenge This Year's Biggest Bollywood Hit?
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रहा। लेकिन इसने 800 करोड़ से अधिक की कमाई की। ‘छावा’ ने अपने रिलीज के सातवें दिन 21.5 करोड़ रुपए का बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। सात दिनों की कुल कमाई 219.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, ‘धुरंधर’ ने सातवें दिन 27 करोड़ रुपए कमाए और भारत में उसकी कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपए रही है। हालांकि, उसने सातवें दिन ‘छावा’ से ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights