मनोरंजन

Dhurandhar: क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने एडवांस बुकिंग में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा? रिलीज़ से पहले जनता की प्रतिक्रिया जानें

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में पहले से ही चर्चा बढ़ने लगी है। इसके पीछे वजह है इसकी एडवांस बुकिंग। ‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है, जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे कई जाने-माने बॉलीवुडफिल्म की प्री-बुकिंग तेज़ी से चल रही है। भले ही यह एक्शन मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हो, लेकिन क्या यह 2025 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग के लिए पैसे कमाने वाली ऋतिक रोशन की वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? चलिए देखते हैं।

Dhurandhar की कहानी क्या है?

फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले दर्शक इसके कहानी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। ट्रेलर से लगता है कि रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है। वह पाकिस्तान में खतरनाक ऑपरेशन करते दिखाई देंगे, जो भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के गुप्त मिशन पर आधारित है। फिल्म में पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को निष्फल करने की कहानी दिखाई जाएगी। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे इसमें हैं, और इनकी अदाकारी को ट्रेलर से ही समझा जा सकता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: JioStudios

कई लोग मानते हैं कि यह मूवी मेजर मोहित शर्मा की कहानी पर आधारित है, लेकिन ऐसा नहीं है। धुरंधर नाम के साथ-साथ अपने कंटेंट में भी धुरंधर दिखाई दे रही है। यही कारण है कि इसकी प्री-बुकिंग बड़ी तादाद में हो रही है। धुरंधर की लंबाई 3 घंटे 32 मिनट रखी गई है, जिससे यह फिल्म और भी खास बन गई है। आदित्य धार की इस मूवी से दर्शकों की कई आशाएं हैं।

क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऋतिक रोशन की वॉर 2 की प्री-बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकेगी?

फिल्म ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। लगभग 280 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म के लिए अब तक करीब 31000 टिकट बिक चुके हैं, और इसने 2.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दिल्ली और मुम्बई में धुरंधर के टिकट सबसे अधिक बिके हैं। अगर आप भी मानते हैं कि ‘धुरंधर’ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने जा रही है, तो इन आंकड़ों पर नजर डालिए। 2025 बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास रहा है। इस साल की सबसे हिट फिल्मों में कांतारा, छावा, सैयारा, और तेरे इश्क में शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्री-बुकिंग का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने बनाया है, जिसने प्री-बुकिंग में ही 21 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह की धुरंधर फिलहाल तो इस प्री-बुकिंग के आंकड़ों के आसपास भी नहीं है। अब जनता इस पर कितना प्यार लुटाती है, यह देखने के लिए हमें रिलीज का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights