Dhurandhar: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रखी है। हर ओर रणवीर सिंह और रहमान डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है। फिल्म के गाने और डायलॉग्स सभी हिट साबित हुए हैं। इस बीच, देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे धुरंधर के हिट गाने ‘नैना लड़ावे’ पर डांस कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को देखकर यूजर्स रणवीर सिंह से कमेंट करने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उन्हें नेशनल जीजा नाम भी दे दिया है।
Nick Jonas ने किया Dhurandhar के ‘नैना लड़ावे’ गाने पर डांस
निक जोनस ने धुरंधर के गाने पर डांस करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शो से पहले धूम मचाने वाला नया गाना अनलॉक हो गया है।’
देखें वीडियो
इस वीडियो में निक जोनस अपने भाईयों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वे धुरंधर के गाने पर देसी हुक स्टेप्स कर रहे हैं। निक ने नीली शर्ट पहनी हुई है और उनके गले में लाल रंग का रूमाल है। जिस तरह से वे बॉलीवुड गाने पर झूम रहे हैं, वह दर्शकों के दिल को छू लेने वाला है। यही वजह है कि, सभी फैंस इन डांस स्टेप्स का आनंद ले रहे हैं।
निक जोनस का डांस देख फैंस ने प्रियंका चोपड़ा के पति को किया नेशनल जीजू घोषित
निक जोनस ने धुरंधर फिल्म के गाने पर झूमते हुए यह डांस वीडियो 19 दिसंबर को पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘रणवीर सिंह प्लीज कमेंट करो।’ दूसरा लिखता है, ‘यही वजह है कि, ये नेशनल जीजू हैं’। तीसरा लिखता है, ‘हमारा जीजा कैसा हो? निक जोनस जैसा हो।’ निक जोनस के इस डांस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।



