Dhurandhar Box Office Earnings on Day 8: Despite Ban in Major Countries, ‘Dhurandhar’ Shines, Leaving Rivals Shocked by Friday’s Earnings
Dhurandhar Box Office Collection Day 8: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रोजाना मजबूत कमाई के साथ सफलता के झंडे गाड़ रही है। शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह की ये फिल्म इस समय सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, ओमान, और कतर में बैन है। इन देशों ने इसे अब तक रिलीज नहीं किया है। ये अरब के देश ओवरसीज कमाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन ‘धुरंधर’ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। देशभक्ति की कहानी पेश करने वाली ये मूवी दुनियाभर के दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन फिल्म का जादू अभी भी कायम है। इस मूवी ने शुक्रवार को 32 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये फिल्म लगभग 280 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन भारत में अब तक 239.25 करोड़ रुपए कमाई कर चुकी है।

वहीं, फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 300 करोड़ कमाए हैं। ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान जाता है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। फिल्म में पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत को भी दिखाया गया है, और इस किरदार में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने सारी चर्चा बटोरी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अरब देशों ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म को क्यों किया बैन?
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि अरब के 6 देशों ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ को बैन किया है। खबरों के मुताबिक, इन देशों ने फिल्म को इसीलिए बैन किया है क्योंकि इसे पाकिस्तान विरोधी मानते हैं। फिल्म निर्माताओं ने कई प्रयास किए, लेकिन इन देशों ने अभी तक मूवी को हरी झंडी नहीं दी है। फिर भी, आदित्य धर की इस मूवी के कलेक्शन पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।
