मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Earnings on Day 5: थिएटर में रणवीर सिंह से आगे निकल गया रहमान डकैत का जादू! जानें पांचवे दिन की कमाई कितनी रही?

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रहमान डकैत ‘धुरंधर’ फिल्म में अक्षय खन्ना का यह किरदार रणवीर सिंह की एक्टिंग से ज्यादा चर्चा में है। यही कारण है कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के पांचवे दिन भी इसकी यूं ही लोकप्रियता जारी रही। लगभग 280 करोड़ के बजट वाली ‘धुरंधर’ फिल्म ने केवल पांच दिनों में भारत में कुल 152.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ ने पांचवे दिन 26.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह चौथे दिन के 23.25 करोड़ से अधिक है।

film Dhurandhar Box Office Earnings on Day 5: थिएटर में रणवीर सिंह से आगे निकल गया रहमान डकैत का जादू! जानें पांचवे दिन की कमाई कितनी रही?
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

आपको जानकारी दें कि वीकेंड पर रणवीर सिंह की इस एक्शन थ्रिलर मूवी ने 43 करोड़ का एकल दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। लेकिन सोमवार को यह कमाई घट गई। ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक 152.75 करोड़ रुपए कमाए हैं और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 224.75 करोड़ रुपए हो चुका है। यह फिल्म जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। आदित्य धर की इस जासूसी पर आधारित फिल्म का जादू दुनियाभर में चल रहा है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

धुरंधर’ में रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर भारी पड़ा अक्षय खन्ना का रहमान डकैत किरदार

धुरंधर की कहानी एक भारतीय जासूस की है जो पाकिस्तान जाकर आतंकी गतिविधियों पर नजर रखता है। रणवीर सिंह को जासूस के रूप में भेजा गया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार हैं। सभी कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की है, लेकिन अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया आतंकी रहमान डकैत का किरदार दर्शकों का दिल जीत रहा है। उनकी अदाकारी ने रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों पर भारी पड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights