Dhurandhar Box Office Earnings on Day 4: ‘Dhurandhar’ Fizzles Out in Just Four Days, 46% Plunge for Ranveer Singh’s Film – Could This Be Due to Changing Audience Preferences?

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरा है। बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद लगातार बढ़ती रफ्तार पकड़ी, जिससे ऐसा लग रहा था कि यह इस साल की सबसे सफल फिल्म बनेगी। हालाँकि, रणवीर सिंह की एक्शन और क्राइम से भरपूर ‘धुरंधर’ अब गिरावट का सामना कर रही है। फिल्म में 46% की कमी देखी गई है। मूवी में अचानक आए 20 करोड़ के नुकसान पर उठ रहे सवालों ने सबका ध्यान खींचा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 4 में आयी गिरावट

‘धुरंधर’ एक स्टार-स्टडेड फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन ने अपनी अदाकारी दिखाई है। इसमे एक भारतीय जासूस की पाकिस्तान में मौजूदगी और वहाँ की आतंकवादी गतिविधियों को दर्शाया गया है। मूवी में शानदार एक्शन और दमदार डायलॉग भी हैं।

Dhurandhar-Box-Office-Collection-Day-4-1 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 4: ‘Dhurandhar’ Fizzles Out in Just Four Days, 46% Plunge for Ranveer Singh’s Film - Could This Be Due to Changing Audience Preferences?
Picture Credit: Sacnilk

आदित्य धर की इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है। ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, और वीकेंड पर यह आंकड़ा 32 करोड़ से बढ़कर 46 करोड़ तक पहुँच गया। लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में अचानक 46 प्रतिशत की गिरावट आई, जो कि 43 करोड़ से होकर 23 करोड़ रह गया। हालांकि, इस दिन की कमाई कुछ खास नहीं थी, लेकिन इतनी बड़ी गिरावट निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बन सकती है। ‘धुरंधर’ ने अब तक 126 करोड़ रुपये कमाए हैं, और इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 160.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई गिरने के कारण

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म की कमाई में आई 46% गिरावट के पीछे कुछ लोग सोमवार का दिन मानते हैं, क्योंकि वर्किंग डे पर कम ही दर्शक सिनेमा जाते हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि फिल्म की 3 घंटे 35 मिनट की लंबाई भी एक कारण है। इस मूवी के दो पार्ट भी आएंगे, और ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, यह गिरावट के साथ अभी भी अच्छी गति बनाए रखी हुई है। आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में क्या गिरावट आएगी या बढ़ोतरी होगी, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights