Dhurandhar Box Office Collection Day 39: ‘धुरंधर’ न केवल रणवीर सिंह की फिल्म है, बल्कि यह 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘दंगल के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। लंबे समय बाद कोई बॉलीवुड फिल्म आई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मूवी का जादू 39वें दिन भी कायम है। लेकिन सोमवार को अचानक धुरंधर की कमाई में गिरावट देखने को मिली। कुछ लोग इसके लिए साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को जर्म देते हैं।
Dhurandhar Box Office Collection Day 39 कितना हुआ?
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्यधर हैं और मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा, पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना भी सुर्खियों में हैं। मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी हैं।

फिल्म ने 39वें दिन 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो अब तक की सबसे कम है। हालांकि, रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बने रहना अपने आप में एक बड़ी सफलता है। धुरंधर ने भारत में कुल 807.90 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1254.9 करोड़ रुपए हो चुका है। यह जल्द ही 1300 करोड़ तक पहुँच सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ क्या ‘धुरंधर’ को दे रही टक्कर?
आपको जानकारी दी जाए कि ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले इसके पहले हिस्से ने थिएटर्स में धामाल मचा रखा है। एक महीने तक सिनेमा घरों में बने रहना फिल्म की सफलता को दर्शाता है। कई लोगों को लगता है कि प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के कारण धुरंधर का कलेक्शन कम हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। सोमवार को प्रभास की फिल्म में 65 फीसदी तक गिरावट आई है, जिससे ‘धुरंधर’ को लाभ मिला है।



