Dhurandhar Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अब तक की सबसे बड़ी और सफल फिल्म बन चुकी है। यह मूवी पिछले एक महीने से लगातार शानदार कमाई कर रही है। इस दौरान रिलीज हुई अन्य फिल्मों का टिक पाना मुश्किल हो गया है। हालांकि, आदित्य धर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को साउथ सुपरस्टार प्रभास ने चुनौती दी है। ‘द राजा साब’ का प्रभाव ‘धुरंधर’ पर देखा गया है। शुक्रवार को प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई, जिसने पहले दिन ही विश्व स्तर पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका असर धुरंधर पर पड़ा है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 36 में आई कमी
धुरंधर ने अपने 36वें दिन 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह इस एक्शन फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है। पिछले पांच रविवार से मूवी का कलेक्शन गिर रहा था। लेकिन प्रभास ने इसमें और कमी ला दी है।

जानकारी के अनुसार, धुरंधर ने भारत में 793.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1264.99 करोड़ रुपए हो गया है। इस वीकेंड तक यह 1300 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। लेकिन प्रभास की मूवी ‘द राजा साब’ भी इससे चुनौती दे रही है। ऐसे में वीकेंड पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘धुरंधर’ पर प्रभास की मूवी ‘द राजा साब’ का प्रभाव
आपको बताते चलें, यह साल 2025 की सबसे बड़ी हिट मूवी बन चुकी है। 280 करोड़ की लागत से बनी यह एक्शन मूवी विश्वभर में धूम मचा रही है। धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। फिल्म में पाकिस्तान के गैंगस्टर रहमान डकैत को भी दर्शाया गया है। इस मूवी में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं। धुरंधर 2 को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



