मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Earnings on Day 35: Did ‘Da Raja Saab’ Outshine ‘Dhurandhar’? An Epic Clash Between Prabhas and Ranveer Singh This Weekend

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 35 दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसका क्रेज इतना ज्यादा है कि मूवी अभी भी भरपूर कमाई कर रही है। धुरंधर ने अब तक वर्ल्ड वाइड लगभग 1300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालाँकि, रणवीर सिंह की इस फिल्म का मुकाबला साउथ सुपरस्टार प्रभास की 9 जनवरी को रिलीज हुई मूवी ‘द राजा साब’ से है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की प्री-बुकिंग बहुत शानदार रही है। ऐसे में यह धुरंधर पर कितना भारी पड़ी है? इन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से जानते हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 35 कितना हुआ?

रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने 5वे रविवार को आखिरी बार 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बाद से मूवी की कमाई लगातार गिरती गई।

Dhurandhar-5 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 35: Did 'Da Raja Saab' Outshine 'Dhurandhar'? An Epic Clash Between Prabhas and Ranveer Singh This Weekend

पिछले पांच दिनों से यह मूवी हर रोज़ 4 से 5 करोड़ के बीच कमाई कर रही है। धुरंधर ने रिलीज के 35वें दिन भी भारत में 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब तक यह फिल्म इंडिया में 790.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन लगभग 1300 करोड़ हो चुका है। लेकिन अब इसे ‘द राजा साब’ टक्कर दे सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के यह आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर’ और प्रभास की ‘द राजा साब’ के बीच होगा महामुकाबला

9 जनवरी को प्रभास की ‘द राजा साब’ रिलीज हुई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। प्रभास की इस फिल्म ने दुनियाभर में प्री-बुकिंग से ही लगभग 50 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रभास का प्रभाव धुरंधर के वर्चस्व पर पड़ रहा है। इसका बजट 400 से 500 करोड़ का बताया जा रहा है। ऐसे में इसका मुकाबला पहले से धुरंधर से हो रहा है, जो दुनियाभर में तूफान मचा रही है। वीकेंड पर इसका असर साफ दिखाई दे सकता है, क्योंकि वर्ल्ड वाइड दोनों ही फिल्मों का डंका बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights