Dhurandhar Box Office Earnings on Day 33: National Award-Winning Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Overwhelmed by ‘Dhurandhar,’ Achieving a New Milestone After One Month
Dhurandhar Box Office Collection Day 33: साल खत्म हो गया लेकिन ‘धुरंधर’ का जादू लोगों के दिलों से नहीं हटा है। आदित्य धर की इस फिल्म ने 1200 करोड़ से अधिक की कमाई हासिल कर ली है, जिसके चलते इसने नेशनल अवॉर्ड विजेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म का जादू रिलीज के 33वें दिन भी दिखाई दिया। भले ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 33 में आयी गिरावट
धुरंधर ने रिलीज के 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारत में इस फिल्म ने कुल 781.75 करोड़ रुपए का व्यापार कर लिया है। वहीं, धुरंधर का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1247.1 करोड़ रुपए हो गया है।

इस हफ्ते फिल्म का जादू बरकरार रहा है। आपको बता दें, पिछले रविवार को धुरंधर ने 12.75 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन सोमवार से ही मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली। आने वाले दिनों में ये फिल्म 1300 करोड़ तक पहुंच सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को छोड़ा पीछे
आपको बता दें, बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में सिर्फ 4 फिल्में हैं। इनमें ‘दंगल’, ‘जवान’, ‘पठान’ के बाद अब ‘धुरंधर’ का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने साल 2023 में 1148 करोड़ रुपए कमाए थे। इसी फिल्म के चलते एक्टर को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड को रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ दिया है। इसने 1247.1 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके एक नया इतिहास रच दिया है।
