Dhurandhar Box Office Earnings on Day 32: New Year Fails to Benefit ‘Dhurandhar’ – Discover Why Audience Turnout Dwindled on Monday!
Dhurandhar Box Office Collection Day 32: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने वो कर दिखाया है, जिसके लिए बॉलीवुड को अक्सर ट्रोल किया जाता है। लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने 1200 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसका जादू अभी भी बरकरार है। हालांकि, ऐसा लगता है कि साल 2026 धुरंधर के लिए विशेष नहीं हो सकता। क्योंकि यह पहला मौका है जब मूवी की कमाई सिंगल डिजिट पर आई है। सोमवार को इस एक्शन मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 32 में आई भारी गिरावट
धुरंधर ने रिलीज के 32वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले रविवार को यह कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये था। सोमवार को अचानक से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

भारत में धुरंधर का कुल कलेक्शन 776.75 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, धुरंधर का अभी तक विश्व स्तर पर कलेक्शन 1215 करोड़ तक पहुँच गया है। यह कमाई अपने आप में ऐतिहासिक है। लेकिन अचानक आई गिरावट फैंस को थोड़ी निराश कर सकती है। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?
धुरंधर की कमाई में सोमवार को आई गिरावट का मुख्य कारण एक महीना पूरा होना है। आपको बता दें, किसी भी फिल्म की जीवनकाल आमतौर पर एक महीने तक मानी जाती है। लेकिन धुरंधर को आए हुए 32 दिन हो चुके हैं। रविवार को अधिक लोगों ने इस मूवी को देखा, जिसका असर सोमवार को भी देखा गया। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। आपको बता दें, धुरंधर2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान में रहकर गैंगस्टर रहमान डकैत के साथ काम करता है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये था, लेकिन यह कई गुना मुनाफा कमा चुकी है।
