मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Earnings on Day 31: This Bollywood Film Couldn’t Even Approach ‘Dhurandhar’s Record, Here’s the Weekend Collection Breakdown

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। फिल्म बहुत जल्द 1200 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर सकती है। दुनियाभर में आदित्य धर की इस फिल्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन यह अभी तक बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म ‘दंगल’ के आंकड़ों को नहीं छू सकी है, जिसने 2000 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही थी कि ‘धुरंधर’ इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है, लेकिन वीकेंड पर ऐसा नहीं हो सका।

Dhurandhar Box Office Collection Day 31 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 772.25 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, शनिवार को रणवीर सिंह की इस मूवी ने 11.75 करोड़ रुपए कमाए।

Dhurandhar-Box-Office-Collection-Day-31-1 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 31: This Bollywood Film Couldn't Even Approach 'Dhurandhar's Record, Here's the Weekend Collection Breakdown
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, रविवार को इसकी कमाई 12.75 करोड़ रुपए रही। रिलीज के 31 दिन बाद भी इस एक्शन मूवी का क्रेज कायम है। धुरंधर का वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन 1186.25 करोड़ रुपए हो चुका है, और यह बहुत जल्द 1200 करोड़ के आंकड़े को पार कर देगी। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आमिर खान की ‘दंगल’ को नहीं पछाड़ सकी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर

धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के खूंखार गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार अदा कर रहे अक्षय खन्ना की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में सारा, अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। इस मूवी ने हाल ही में रिलीज हुई ‘छावा’, ‘एनिमल’, ‘सैयारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि, ये अभी तक आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली फिल्म दंगल को नहीं छू सकी है। ‘दंगल’ की कहानी भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष पर आधारित है। उम्मीद जताई जा रही है कि 19 मार्च को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर 2’ शायद ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights