Dhurandhar Box Office Collection Day 28: साल के पहले दिन ‘धुरंधर’ की महिमा देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिली। आदित्य धर की इस एक्शन मूवी को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं, और इसका क्रेज अभी भी थिएटर में देखा जा रहा है। 1 जनवरी को भी रणवीर सिंह की इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। इसके साथ ही, इसने 1500 करोड़ से अधिक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। लेकिन क्या रहमान डकैत की एक्टिंग अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ और आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही है? चलिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
Dhurandhar Box Office Collection Day 28 ने बनाया नया रिकॉर्ड
आपको बता दें कि नए साल पर 280 करोड़ की लागत से बनी ‘धुरंधर’ ने भारत में 15.75 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है।

इस मूवी ने भारत में रिलीज के 28 दिनों के भीतर 739 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, धुरंधर का विश्व स्तर पर टोटल कलेक्शन 1500.75 करोड़ रुपए हो चुका है। भारतीय जासूस की कहानी प्रस्तुत करने वाली यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है, और खासकर पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की अदाकारी को सराहा जा रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी हैं। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘पुष्पा 2 द रुल’ और ‘दंगल’ का रिकॉर्ड कब तोड़ेगी ‘धुरंधर’?
अगर यह फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही, तो जल्द ही यह 1800 करोड़ कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ और 2000 करोड़ कमाने वाली आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ देगी। फिलहाल, धुरंधर ने 1500.75 करोड़ की कमाई की है, लेकिन अभी तक यह दो बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। दर्शकों को उम्मीद है कि ‘धुरंधर’ या फिर ‘धुरंधर 2’ जल्द ही इन दोनों बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देंगी।



