Dhurandhar Box Office Earnings on Day 27: Don’t Call it ‘Dhurandhar’, Call it a Tsunami – Ranveer Singh Sets a New Record for the New Year!

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है. रिलीज के 27वें दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस बॉलीवुड फिल्म ने अपनी कुल कमाई के साथ पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साढ़े 11 सौ करोड़ से अधिक की कमाई करके इतिहास रचा है. यही कारण है कि, धुरंधर का जलवा 4 हफ्तों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली केवल साउथ फिल्में थीं. लेकिन ‘दंगल’ के बाद ‘धुरंधर’ ने इस मिथक को तोड़ दिया है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 27 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के 27वें दिन 10.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है. वहीं, भारत में यह 280 करोड़ की लागत से बनी मूवी अब तक 722.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है. आदित्य धर की इस फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस की है.

dhurandhar-film Dhurandhar Box Office Earnings on Day 27: Don’t Call it ‘Dhurandhar’, Call it a Tsunami – Ranveer Singh Sets a New Record for the New Year!
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

जो पाकिस्तान जाकर जासूसी करता है. इसमें पाकिस्तान के सबसे खूंखार गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने धुरंधर को खास बना दिया है. यही वजह है कि, धुरंधर का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन साढ़े 1100 करोड़ से अधिक हो गया है. नए साल पर यह 1200 से 1300 करोड़ की कमाई कर सकती है. कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

धुरंधर 2′ भी रिकॉर्ड कर सकती है कायम

आपको बता दें, धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म ने रणबीर कपूर की ‘एनमिल’, विक्की कौशल की ‘छावा’ और साल 2025 में आयी साउथ की सबसे हिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह की यह मूवी जल्द ही 1200 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर जाएगी. आपको बताना है कि, धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. यह पार्ट भी बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन सकता है.

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights