Dhurandhar Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड ने लंबे समय बाद ऐसी फिल्म पेश की है, जिसने रिलीज के बाद 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म के निर्माता आदित्यधर की धुरंधर न्यू ईयर से पहले 1500 करोड़ तक पहुंचेगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने अपने 25वें दिन अब तक की सबसे अधिक कमाई की है, हालांकि वह इतिहास बनाने में सफल रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 25 में कमी
धुरंधर ने सोमवार को 10.50 करोड़ रुपए का संग्रह किया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 22.5 करोड़ रुपए था।

धुरंधर की कुल कमाई भारत में 701 करोड़ रुपए हो चुकी है, जबकि वर्ल्ड वाइड यह कलेक्शन 1100.23 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, जिसने ‘छावा’, ‘सैयारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ को ही नहीं, बल्कि ‘एनिमल’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिस तेजी से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह 1500 करोड़ का कुल संग्रह कर सकती है। ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर’ ईयर एंडर पर बना सकती है रिकॉर्ड
धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इस फिल्म में पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत की कहानी को भी दर्शाया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना की अदाकारी की काफी सराहना हो रही है। धुरंधर को वर्ल्ड वाइड काफी पसंद किया जा रहा है और ईयर एंडर पर यह फिल्म और व्यापक कमाई कर सकती है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े एक्टर भी शामिल हैं।



