Dhurandhar Box Office Earnings on Day 19: Set to Become a Thousand Crore Hit by Christmas! Discover Tuesday’s Astonishing Collection

Dhurandhar Box Office Collection Day 19: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म क्रिस्मस पर एक बड़ा एतिहास रचने की संभावना रखती है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार वृद्धि हो रही है। रणवीर सिंह की यह मूवी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसलिए, मेकर्स को उम्मीद है कि क्रिस्मस डे या नए साल 2026 से पहले यह बॉलीवुड फिल्म 1 हजार करोड़ का कलेक्शन कर सकेगी।

Dhurandhar Box Office Collection Day 19 कितना हुआ?

धुरंधर ने अपने 19वें दिन 17.25 करोड़ की कमाई की। धुरंधर का भारत में कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, वर्ल्ड वाइड इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 900 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Dhurandhar-Box-Office-Collection-Day-19-1 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 19: Set to Become a Thousand Crore Hit by Christmas! Discover Tuesday's Astonishing Collection
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

ऐसी उम्मीद है कि क्रिस्मस डे की छुट्टी और त्योहार इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा कर सकते हैं। आपको बता दें, आदित्य धर की इस फिल्म का क्रेज न केवल देश में, बल्कि दुनियाभर में देखा जा रहा है। इसीलिए, फैंस और मेकर्स दोनों को उम्मीद है कि ये फिल्म क्रिस्मस डे या नए साल पर 1000 करोड़ रुपए कमा सकेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने साझा किए हैं। यह मूवी रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच रही है, फिर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

धुरंधर’ का जादू ऑडियंस पर कर रहा है छापा

धुरंधर में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान जाकर जासूसी करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत से होती है, जिस किरदार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने निभाया है। उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकारों के साथ एक्ट्रेस साराअर्जुन भी हैं। धुरंधर के सभी किरदार ऑडियंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights