Dhurandhar Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का जादू देश और दुनियाभर की ऑडियंस के दिलों में छाया हुआ है। फिल्म ने भारत में 571.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और यह जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। आदित्य धर की इस फिल्म के सामने हॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी टिक नहीं पा रही। धुरंधर ने रविवार को 38.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, परंतु रिलीज के 18वें दिन इसकी कमाई में कुछ कमी आई है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 18 में कमी
धुरंधर ने 18वें दिन भारत में 16 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ रुपए कमाए थे, और अब तक का यह सबसे कम कलेक्शन है। 280 करोड़ की लागत से बनी धुरंधर ने भारत में 571.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

इस बीच, धुरंधर का अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 870 करोड़ रुपए हो चुका है। आपको बताना चाहेंगे कि धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का चरित्र सबसे अधिक सराहा जा रहा है। इस मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी हैं। इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का कलेक्शन गिरने का कारण
ध्यान देने योग्य है कि धुरंधर ने 2025 की सबसे हिट बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 800 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, धुरंधर 870 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट का मुख्य कारण वर्किंग डे है, क्योंकि धुरंधर ने सबसे अधिक कलेक्शन रविवार को किया था। इस दिन के बाद सोमवार को दर्शकों की संख्या में कमी आई है। 16 करोड़ का कलेक्शन भले ही कम हो, लेकिन यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक सिंगल डे में अच्छी कमाई मानी जाती है।



