मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Earnings on Day 17: ‘Dhurandhar’ Becomes the Year’s Biggest Hit; Discover How It Dethroned ‘Chhava’.

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म ने वीकेंड परhistoric कमाई की है। इस फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी हिट ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। रहमान डकैत का जादू तीसरे हफ्ते भी जारी है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। 280 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म इतिहास बनाने में सफल रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 17 ने बनाया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने अपने 17वें दिन 38.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया है। रविवार को फिल्म की कमाई में सराहनीय वृद्धि देखी गई है। शनिवार को यह कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपए रहा।

DHURANDHAR-6 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 17: 'Dhurandhar' Becomes the Year’s Biggest Hit; Discover How It Dethroned 'Chhava'.
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

धुरंधर की कुल कमाई भारत में 555.75 करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है। वहीं, वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन 845 करोड़ रूपए तक पहुँच गया है। साल के अंत में धुरंधर का क्रेज ऑडियंस के दिलों में बसा हुआ है। फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जासूसी करता है। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की विशेष सराहना की जा रही है। इस मूवी में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।

धुरंधर’ ने ‘छावा’ को पछाड़ा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का बजट लगभग 130 करोड़ था, और इसने करीब 800 करोड़ की कमाई की थी। साल भर कई सारी फिल्में आयीं और हिट हुईं, लेकिन छावा का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका। जो काम अन्य कोई नहीं कर सका, वह आदित्य धर की धुरंधर ने कर दिखाया। रिलीज के तीसरे हफ्ते में धुरंधर ने 845 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर विक्की कौशल को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights