Dhurandhar Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ साल 2024 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 400 से 500 करोड़ रुपए था। हालांकि, इसने बॉक्स ऑफिस पर 1871 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिन अब इस फिल्म का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया है। इस मूवी ने रिलीज के 13वें दिन ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर की यह फिल्म यदि इसी गति से आगे बढ़ती रही तो यह 2025 की सबसे बड़ी सुपरहिट मूवी बन सकती है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?
धुरंधर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। मंगलवार को यह आंकड़ा 30.5 करोड़ रुपए था।

रणवीर सिंह की इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट के बावजूद, यह एक बड़ी हिट साबित होती हुई नजर आ रही है। धुरंधर ने भारत में ही 437.25 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 633 करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है। इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ के आसपास है। यह मूवी लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ का तोड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने रिलीज के 13वें दिन 23.35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जबकि धुरंधर ने 30.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। इन आंकड़ों से रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की सबसे हिट फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड केवल एक सिंगल डे का है।

आने वाले समय में धुरंधर क्या 1871 करोड़ की कमाई वाली साउथ फिल्म को कुल कलेक्शन में पीछे छोड़ देगी, इसका थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के स्थानीय गुंडे रहमान डकैत की जिंदगी को भी दर्शाया गया है। मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।



