Dhurandhar Box Office Earnings on Day 11: ‘Dhurandhar’ Blows Away ‘Chhava’s Collection, Ranveer Singh’s Film Sees Astonishing Revenue

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता बॉक्स ऑफिस पर जारी है। मूवी को रिलीज होने के 11 दिन हो गए हैं, और इसके बाद भी इसकी रफ्तार और रिकॉर्ड कायम हैं। धुरंधर ने अपने जोरदार प्रदर्शन से साल 2025 की सबसे सफल फिल्म छावा को भी पीछे छोड़ दिया है। मूवी ने पिछले दिन शानदार कमाई करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 11 कितना रहा?

धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जिसमें रणवीर सिंह पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों की योजना को विफल करने का प्रयास करते हैं। फिल्म में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत को भी दर्शाया गया है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे मशहूर कलाकार हैं।

11-2 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 11: 'Dhurandhar' Blows Away 'Chhava's Collection, Ranveer Singh's Film Sees Astonishing Revenue

हालांकि, सबसे अधिक चर्चा अक्षय खन्ना के द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। उन्होंने अपनी डायलॉग डिलीवरी और बलूच डांस से ऐसा जादू बिखेरा है कि मूवी ने रिलीज के 11वें दिन 29 करोड़ काबॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर की कुल कमाई अब 379.75 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, आदित्य धर की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 544 करोड़ रुपए की कमाई करके नया इतिहास रच दिया है। धुरंधर का बजट करीब 280 करोड़ है, और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

छावा’ को ‘धुरंधर’ ने पीछे छोड़ दिया

ज्ञात हो, साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा है।

22-3 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 11: 'Dhurandhar' Blows Away 'Chhava's Collection, Ranveer Singh's Film Sees Astonishing Revenue

इस मूवी का बजट 130 करोड़ रुपए था, लेकिन इसने कुल मिलाकर लगभग 800 करोड़ की कमाई की। अब रणवीर सिंह की धुरंधर भी उसी दिशा में बढ़ रही है। छावा ने 11वें दिन 18 करोड़ कमाकर कुल 344.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि धुरंधर ने 11वें दिन 29 करोड़ की कमाई करके 379.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि धुरंधर छावा पर भारी पड़ रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights