Dhurandhar Box Office Collection on Day 40: Despite Impressive Earnings, Why Is Aamir Khan’s ‘Dangal’ Record Still Untouchable by ‘Dhurandhar’? Discover the Historical Earnings.

Dhurandhar Box Office Collection Day 40: धुरंधर बॉलीवुड की एक प्रमुख हिट फिल्म बन चुकी है। पिछले एक महीने में इस फिल्म ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए हैं और तोड़े हैं। हालांकि, यह आमिर खान की ‘दंगल’ के करीब भी नहीं पहुंच सकी है। धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है। इसी कारण, 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर ने रिलीज के 40वें दिन भी शानदार कमाई की है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 40 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। भारत में यह एक्शन मूवी अब तक 810.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

Dhurandhar-7 Dhurandhar Box Office Collection on Day 40: Despite Impressive Earnings, Why Is Aamir Khan's 'Dangal' Record Still Untouchable by 'Dhurandhar'? Discover the Historical Earnings.
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

इसी बीच, वैश्विक स्तर पर इसका कलेक्शन 1258.60 करोड़ रुपए हो चुका है। धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ रहा है, लेकिन यह अब तक कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है। इस वीकेंड पर भी यह फिल्म अच्छी कमाई की उम्मीदें जता रही है। ये आंकड़े Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं।

धुरंधर’ नहीं तोड़ पायी ‘दंगल’ का महारिकॉर्ड

आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय के साथ सारा अर्जुन भी हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1258.60 करोड़ कमाने के बावजूद एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। साल 2016 में आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म ने दुनियाभर में 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिट मूवी मानी जाती है। 2000 करोड़ तक पहुंचने के लिए अभी ‘धुरंधर’ को और भी अधिक कमाई करनी होगी।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights