Dhurandhar Box Office Collection Day 22: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने अपने 22वें दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसका मेकर्स और फैंस को काफी समय से इंतजार था। रणवीर सिंह की यह फिल्म एक हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर चुकी है। इसके अलावा, प्रतिदिन की कमाई भी शानदार बनी हुई है। साल के अंत में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ जैसी बड़ी रिलीज़ ने इसकी कमाई को प्रभावित नहीं किया है। धुरंधर ने ‘एनिमल’, ‘छावा’ और ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ते हुए इस साल रिलीज हुई साउथ की हिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को भी मात दे दी है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 22 ने तोड़ा रिकॉर्ड
धुरंधर ने 22वें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में इसकी कुल कमाई 648.50 करोड़ रुपये हो गई है।

धुरंधर का वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1006.7 करोड़ रुपये हो गया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 280 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का जलवा पिछले चार हफ्तों से बना हुआ है। नए साल 2026 तक यह मूवी 1500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। धुरंधर का सेकंड पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक सकीं ये सुपर हिट फिल्में
आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों पर नजर रखता है। इसमें पाकिस्तान के बेहद क्रूर गैंगेस्टर रहमान डकैत को भी दिखाया गया है, जिसका रोल अक्षय खन्ना ने अदा किया है। इसी कारण लीड रोल में रणवीर सिंह की तुलना में अक्षय की काफी तारीफ हो रही है। धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और सारा अर्जुन जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकार भी हैं। फिल्म को दुनियाभर में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। धुरंधर ने रणबीर कपूर की 2023 में आई एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 917.82 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 2025 में आयी विक्की कौशल की छावा का रिकॉर्ड भी धुरंधर ने तोड़ दिया है, जिसने 800 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा, इसी साल की सुपरहिट साउथ मूवी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के 900 करोड़ के कलेक्शन को भी धुरंधर ने पछाड़ दिया है।



