Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का जादू न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है। इस मूवी में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं, परंतु सबसे अधिक चर्चा पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की हो रही है। धुरंधर फिल्म के गाने FA9LA में अक्षय खन्ना के बलूची डांस नेसोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग स्थिति हासिल कर ली है। अक्षय खन्ना के इस डांस पर Instagram पर ढेर सारी रील बन रही हैं। इस बीच, शिल्पा शेट्टी ने भी इस गाने पर अपनी रील बनाई है। हालांकि, अंत में उनके टीम की ओर से एक गलती हो जाती है, जिसके कारण वह कहती हैं कि उनकी सारी मेहनत बेकार हो गई।
Dhurandhar के गाने पर झूमकर नाची बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने धुरंधर के FA9LA गाने पर शानदार डांस किया है। उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, “फैन तो मिला नहीं लेकिन मैं फैंन हो गई हूं, ये ट्रेंड करना तो बनता था।” वीडियो में देखा जा सकता है कि वह धुरंधर के गाने की धुन पर अक्षय खन्ना की तरह ही एक्सप्रेशन दे रही हैं। रील के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मजाक में अपनी टीम से कहती हैं कि, फैन चलाना भूल गई हैं, जिससे उनकी सभी मेहनत व्यर्थ हो गई। शिल्पा की इस रील को लाखों लाइक्स और हजारों टिप्पणियाँ मिल चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी की जमकर हो रही तारीफ
धुरंधर के गाने पर डांस करते हुए शिल्पा शेट्टी को देखकर फैंस ने भरपूर टिप्पणी की है। एक यूजर लिखता है, ’22 साल की लग रही हैं।’ एक और लिखता है, ‘ये अब तक की सबसे बेहतरीन रील है।’ तीसरा लिखता है, ‘आप इतने बेहतरीन डांस कर रही हैं कि, समझ नहीं आता क्या टिप्पणी करूं।’



