Dhurandhar 2: जहां एक ओर धुरंधर फिल्म अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में है, वहीं धुरंधर 2 के बारे में भी लगातार नई जानकारियां आ रही हैं। यह सत्य है कि रणवीर सिंह के प्रमुख किरदार होने के बावजूद अक्षय खन्ना की चर्चा खूब हो रही है। उनके चर्चित होने का एक महत्वपूर्ण कारण उनका एंट्री का वायरल Fa9la सॉन्ग है। क्या इस वायरल पल को धुरंधर 2 के लिए पॉपुलैरिटी का ताना-बाना बनाया जा सकता है? इस बारे में मेकर्स की योजनाओं का खुलासा हुआ है, जिसमें फ्लिपराची सिंगर ने बात की है।
Dhurandhar 2 में भी क्या होने वाला है वायरल मोमेंट
बहरीन के सिंगर-प्रोड्यूसर फ्लिपराची का गाना Fa9la जो धुरंधर में शानदार चला। अक्षय खन्ना का एंट्री डांस देश में इतनी धूम मचाई कि वह हिट हो गया। इस पर करोड़ों रील्स सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान सिंगर फ्लिपराची ने बताया कि क्या उनका कोई और गाना धुरंधर 2 का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा, “कुछ तो हो सकता है। मैं इसे सरप्राइज रखना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ है। मैं इसके बारे में सब कुछ बताना नहीं चाहता, लेकिन हां, कुछ तो है।”
फ्लिपराची की जिंदगी धुरंधर के बाद
फ्लिपराची अपने गाने Fa9la को मिले रिस्पॉन्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं और बताया कि यह उनके लिए सच में अद्भुत है, क्योंकि उनके डीएम हर दिन भरे रहते हैं। वह इस पल का जश्न मना रहे हैं। लोग गाने को सुन रहे हैं और इसके साथ वाइब कर रहे हैं, यह वाकई एक शानदार समय है।
कब रिलीज हो सकती है धुरंधर 2
आपको बता दें कि कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 पार्लियामेंट अटैक और 26/11 मुंबई अटैक जैसी आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म भारत में बहुत जल्द 800 करोड़ की कमाई के करीब पहुंचने वाली है। वहीं, 19 मार्च को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मेकर्स कर चुके हैं। यह आदित्य धर के निर्देशन में बनेगी, जिसमें संजय दत्त, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आ सकते हैं।



