Dharmendra’s Viral Video: क्यों फैंस का गुस्सा हुआ फूट, ही-मैन के निधन पर रोती महिलाओं ने की नाराजगी व्यक्त

Dharmendra Viral Video: कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जिन्हें फैंस के लिए भुलाना शायद नामुमकिन है, और ऐसे ही धर्मेंद्र भी थे, जिनकी दीवानगी फैंस के दिलों में बसती थी। यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया है, और वे इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उनका प्रिय सितारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं इस सबके बीच धर्मेंद्र वायरल वीडियो में महिलाएं रोती-बिलखती नज़र आईं हैं, जो अपने गुस्से को जाहिर कर रही हैं।

Dharmendra Viral Video में महिलाओं को रोते देख कांप उठेगा कलेजा

धर्मेंद्र वायरल वीडियो में, एक महिला फूट-फूटकर रोते हुए कहती है कि उनका कलेजा फटा जा रहा है, और वह अंतिम बार देखने नहीं दिया गया। वीडियो में वह यह भी कहती है कि वह बहुत बड़ी फैन हैं, और उनके साथ जो कुछ हुआ, वह बहुत दुखद है। महिला बताती हैं कि वे 8 दिन से धर्मेंद्र का इंतजार कर रही थीं। महिलाओं की इस तरह का रोते हुए देख कर धर्मेंद्र के फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं देने में पीछे नहीं रहे।

धर्मेंद्र के फैंस की नाराजगी क्यों आई नजर

धर्मेंद्र वायरल वीडियो को देखकर लोग विभिन्न टिप्पणियाँ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “दिखाना चाहिए था।” दूसरे ने कहा, “बहुत गलत बात है, शक्ल दिखानी चाहिए थी।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इतने बड़े एक्टर का अंतिम संस्कार इतनी जल्दी कर दिया, पता ही नहीं चला।” बाकी लोग भी आनन-फानन में हुए अंतिम संस्कार के बारे में चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को अचानक यह खबर आई कि धर्मेंद्र का निधन हो चुका है, और इसके बाद शमशान घाट से कई वीडियो वायरल होने लगे। जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे अंतिम दर्शन के लिए आए। जल्दबाजी में यथासंभव अंतिम संस्कार किया गया, जिसके कारण फैंस की नाराजगी देखी जा रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights