Dharmendra: ‘बस एक ख्वाब रह गया..’ अपार धन और शोहरत के बावजूद भारत के सबसे बड़े उद्योगपति से क्यों नहीं मिल पाए धमेंद्र?
धर्मेंद्र: एक शानदार फिल्मी करियर, दो शादियां और 6 बच्चे—धर्मेंद्र ने अपनी 89 साल की उम्र में वह सब कुछ हासिल किया जिसकी लोग चाह करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी एक्टर की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। इसका मलाल उन्हें जिंदगीभर रहा। इस दर्द को उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया था, जिसमें उन्होंने दिवंगत भारत के सबसे बड़े और दयालु बिजनेसमैन रतन टाटा से ना मिल पाने का दुख बताया था। उन्होंने इसे अपनी अधूरी ख्वाहिश बताया था।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन
धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में वह मुंबई के कैंडी ब्रिज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनकी मृत्यु की अफवाह फैल गई थी।
देखें पोस्ट
एक्टर की स्वास्थ्य को देखकर परिवार ने घर पर ही इलाज कराने का निर्णय लिया था। लेकिन 24 नवंबर को अचानक खबर आई कि, गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र अब नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। 89 साल के एक्टर की मौत ने परिवार और फैंस को दुखी कर दिया है। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। धर्मेंद्र के निधन से उनकी दोनों पत्नियां और 6 बच्चे काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी सहित उनके परिजनों के वीडियो सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड के लिए यह दिन बहुत ही दुखद है।
रतन टाटा से ना मिल पाने का धर्मेंद्र को रहा जिंदगीभर मलाल
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके 65 साल के गोल्डन फिल्मी करियर की चर्चा हमेशा होती रहेगी। इस बीच फैंस उनसे जुड़ी खबरें जानने के लिए बेताब हैं। शोले जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले धर्मेंद्र ने जो चाहा, वह पाया लेकिन इसके बावजूद भी उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। जिसका उन्हें जीवनभर मलाल रहा। दरअसल, उन्होंने भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन रतन टाटा से मिलने की इच्छा प्रकट की थी, लेकिन कभी भी उन्हें मिलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने इस दर्द को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। रतन टाटा के निधन पर साल 2024 में एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रतन टाटा साहब, आपसे मिलने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखा। महोदय, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” इस पोस्ट से उनके दर्द का अहसास होता है।
