Detox Water: यह विशेष पेय किडनी और लिवर से जमी गंदगी का दुश्मन है, हफ्ते में 3 बार पीने से परिणाम जल्दी दिखने लगते हैं!
Detox Water: किडनी और लिवर हमारे शरीर के दो अहम अंग हैं। ये खून को छानने से लेकर खाने को पचाने तक के कार्य करते हैं। लेकिन अगर इनमें से किसी भी अंग में समस्या आ जाए, तो यह गंभीर हो सकता है। इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। यदि आप नहीं चाहते कि किडनी और लिवर की बीमारी आपको कभी भी परेशान करे, तो आज से इस खास डिटॉक्स वॉटर का सेवन शुरू करें। यह किडनी और लिवर की गंदगी को साफ करता है।
किडनी और लिवर के लिए हरा धनिया क्यों फायदेमंद है?
हरा धनिया स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसका डिटॉक्स वॉटर पीने से स्वास्थ्य में सुधार होता है।
वीडियो देखें
हरे धनिए में डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, C, K, B6 और फोलेट (B9) जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। धनिया का डिटॉक्स वॉटर फैटी लिवर को कम कर सकता है। यह पानी लिवर डिटॉक्सिफिकेशन और कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए एक बेहतरीन ड्रिक माना जाता है। धनिया का डिटॉक्स वॉटर किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अतिरिक्त नमक और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, जिससे किडनी पर जमा फैट बाहर निकल जाता है।
हरे धनिए और इलाइची से Detox Water बनाएं
धनिए का डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आपको ताजे हरे धनिए के पत्ते और 3 से 4 हरी इलाइची की जरूरत होगी। इन दोनों को पानी में उबाल लें, फिर छानकर पी लें। यह डिटॉक्स वॉटर किडनी और लिवर के लिए बहुत लाभकारी है। इसका सेवन हफ्ते में 3 दिन करने से ही फायदें दिखने लग सकते हैं। आप इसका सेवन निःसंदेह कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
