Deepika Padukone: ‘Wrinkles on her face’, ‘Missing eyebrows’, ‘Yellow teeth’… People called Ranveer Singh’s star wife ‘old woman’ at Ambani’s party, close-up video left fans heartbroken.
Deepika Padukone: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। मूवी के रिलीज के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक इवेंट में नजर आए। बेटी दुआ के जन्म के बाद, यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण सार्वजनिक रूप से इस अंदाज में सामने आई हैं। बॉलीवुड की नई मां रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के स्वदेश इवेंट में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मुंबई में हुआ, जहां मायानगरी के कई सितारे मौजूद थे, लेकिन लोगों की नजरें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर टिकी रहीं। इस दौरान, मीडिया ने दीपिका का क्लोजअप वीडियो कैद किया, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया। वो एक्ट्रेस को बूढ़िया बताने लगे और उनके चेहरे का मजाक उड़ाने लगे।
‘धुरंधर’ पति रणवीर सिंह के साथ अंबानी की पार्टी में पहुंची Deepika Padukone
आपको बता दें, instantbollywood द्वारा दीपिका पादुकोण का एक क्लोजअप वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा बेहद करीब से दिखाया गया है। इसे देखकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तारीफ कम और ट्रोल ज्यादा थीं।
देखें वीडियो
दीपिका आत्मविश्वास के साथ मीडिया के सामने खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। हालांकि, ट्रोलर्स ने उनके दांतों के हल्के पीलेपन, आईब्रो पर पेंसिल और झुर्रियों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें बूढ़िया कहकर ट्रोल किया। पिछले कुछ दिनों से, पापाराज़ी द्वारा बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस के चेहरों को बहुत करीबी से कैद किया जा रहा है, जिसके चलते मेकअप और ब्यूटी पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब दीपिका भी इस ट्रेंड का शिकार हो गई हैं।
दीपिका पादुकोण को यूजर्स ने किया ट्रोल
दीपिका पादुकोण के चेहरे के क्लोजअप को देखकर एक यूजर लिखता है, ‘अरे, ये तो पेंसिल ही है, आईब्रो नहीं!’

एक अन्य यूजर लिखता है, ‘अरे, देखो तो दांतों में ये पीला नजर आ रहा है, लगता है हल्दी खाई है’। तीसरा यूजर कहता है, ‘ये तो बूढ़ी लग रही है।’
देखें वीडियो
वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, ‘बूढ़ापा झलकने लगा है’। एक और यूजर लिखते हैं, ‘दीपिका का चेहरा अब ओल्ड लेडी जैसा दिखने लगा है, झुर्रियां आ गई हैं।’ सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
