Deepika Padukone: 5 जनवरी 2025 को दीपिका पादुकोण अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। यह एक सच है कि उनकी चमकती त्वचा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना शायद नामुमकिन है, लेकिन अपनी स्किन को तरोताजा और फ्रेश बनाए रखने के लिए वह 3 खास चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इसका खुलासा उन्होंने बिग बॉस 19 की फेम नगमा मिराजकर के सामने किया था, जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आखिर ग्लोइंग स्किन के लिए वह किस घरेलू नुस्खे का प्रयोग करती हैं? खुद दीपिका पादुकोण ने इस बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्या है वह जो बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल का ब्यूटी सीक्रेट है।
Deepika Padukone इन 3 चीजों के मास्क को लगाकर करती है स्किन केयर
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप में दीपिका पादुकोण की चमकदार त्वचा का रहस्य सामने आया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बेसन, हल्दी और मलाई से बने एक DIY फेस मास्क का प्रयोग करती हैं, जो उनके चमकदार और साफ त्वचा के लिए एक पारंपरिक भारतीय नुस्खा है। यह नैचुरल स्किनकेयर हैक है जिसे आप अपने घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं है। यह केमिकल फ्री है और तुरंत ग्लो पाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।
कैसे दीपिका पादुकोण का नुस्खा करेगा काम
अगर हम दीपिका पादुकोण के ग्लोइंग स्किन सीक्रेट में इस्तेमाल होने वाले मास्क का विश्लेषण करें, तो बेसन में क्लींजर, ग्लो बूस्टर और टैनिंग कम करने की क्षमता होती है, जो मृत कोशिकाओं को निकालकर आपकी त्वचा को चमकदार बनाती है। हल्दी, मुंहासे के निशान कम करने में मददगार है और यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से उज्ज्वल बनाए रखती है। वहीं, मलाई बेजान त्वचा को निखारने में मदद करती है और आपके चेहरे की गंदगी को साफ कर सकती है।
यदि आप भी दीपिका पादुकोण की तरह अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इसे आजमा सकती हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी प्रकार से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।



