Day 6 Box Office Earnings of Raja Saab: Fans Express Sympathy for Superstar Prabhas as ‘Dhurandhar’ Fails to Withstand the Storm After Six Days

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की स्थिति 6 दिन में ही खराब हो गई है, जिसे फैंस ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। लेकिन इसके बाद कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। लगभग 400 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को पहले से ही कुछ लोग फ्लॉप कह रहे हैं। फिल्म के बढ़ते विवाद के बीच, निर्देशक मारुति दासारी ने एक बयान देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन के कारण लोगों ने फिल्म को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे कलेक्शन में कमी आई है। प्रभास की इस फिल्म के गिरने का एक कारण धुरंधर को भी माना जा रहा है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 6 में कमी

‘द राजा साब’ ने रिलीज के छठे दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में अब तक इस फिल्म ने 124.65 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, दुनियाभर में यह मूवी 219.8 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

raja-saab Day 6 Box Office Earnings of Raja Saab: Fans Express Sympathy for Superstar Prabhas as 'Dhurandhar' Fails to Withstand the Storm After Six Days
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

प्रभास की इस हॉरर फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ की ओपनिंग करके इतिहास रच दिया था। हर जगह ‘द राजा साब’ की चर्चा हो रही थी, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार घटता गया। इस साउथ मूवी को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी नहीं बचा सके हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर’ की आंधी में उड़ गया ‘द राजा साब

आपको बता दें, ‘द राजा साब’ दादी और पोते की कहानी है। प्रभास अपने दादा की मौत के बाद हवेली को बेचना चाहते हैं, लेकिन दादा यानी संजय दत्त की आत्मा उन्हें ऐसा नहीं करने देती, जिसके बाद फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी और रोमांस नजर आता है। इसमें मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसी अदाकाराओं को भी शामिल किया गया है, लेकिन इनके रोमांस को जनता ने नकार दिया। वहीं, इस साउथ फिल्म की स्थिति का कुछ लोग 40 दिनों से देश और दुनिया में धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर से भी जोड़ रहे हैं। इस दौरान भारत में रिलीज होने वाली सभी साउथ, हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की कमाई बेहद कम रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights