The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की द राजा साब की रिलीज को केवल 3 दिन हुए हैं लेकिन कमाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। एक तरफ धुरंधर की बादशाहत अब भी कायम है, वहीं प्रभास की द राजा साब भी छाप छोड़ने में जुटी है। पर यह स्पष्ट है कि रणवीर सिंह की फिल्म के सामने यह जादू दिखाने में सफल नहीं हो पाई, जैसा कि ओपनिंग डे पर देखा गया था। आइए जानते हैं द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 कैसा रहा। कैसे यह धुरंधर के मुकाबले कमजोर पड़ी है, लेकिन शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की पराशक्ति के सामने इसकी स्थिति क्या है।
The Raja Saab Box Office Collection Day 3 में जानें कैसे प्रभास ने दिखाई दमखम
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो पहले रविवार को फिल्म ने 19.1 करोड़ रुपए की कमाई की है। शनिवार की कमाई से एक बार फिर 26.54% की गिरावट आई है, जिसमें तेलुगु में 14.2 करोड़ रुपए, हिंदी में 4.65 करोड़, तमिल में 0.15 करोड़, कन्नड़ में 0.07 करोड़, और मलयालम में 0.03 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है। इसके साथ ही 3 दिन में प्रभास ने 108 करोड़ रुपए की कमाई कर 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।
100 करोड़ कमाने वाली द राजा साब का धुरंधर और पराशक्ति के सामने हाल
वहीं द राजा साब के मुकाबले धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर की फिल्म ने 38वें दिन भी कमाई जारी रखी है। छठे रविवार को इस फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की है, और सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 805 करोड़ रुपए भारत में कमा चुकी है। दूसरी ओर, शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की पराशक्ति ने दूसरे दिन रविवार को 10.15 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिससे कुल कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। द राजा साब फिलहाल पराशक्ति के सामने बादशाहत दिखा रही है। आगे की कमाई में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह दिलचस्प देखने वाला होगा।
मारुति के निर्देशन में बनी द राजा साब में रिद्धि कुमार, संजय दत्त, बोमन ईरानी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।



