Day 1 Box Office Earnings of Raja Saab: Despite Poor Reviews, Prabhas Outshines ‘Dhurandhar’ and ‘Stree 2’ – Check Out the Impressive Collection!

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हुई है। हालांकि, आश्चर्य की बात यह है कि इस फिल्म को अधिकांश दर्शकों ने नकारात्मक समीक्षाएं दी हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी है और इसके दूसरे भाग की भी घोषणा हो चुकी है। ‘द राजा साब’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है, जो एकदम चौंका देने वाला है। क्योंकि इसने ‘धुरंधर’ और ‘स्त्री 2’ की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 1 हैरान कर रहा

प्रभास की ‘द राजा साब’ का बजट 400 से 500 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 63.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह साल 2026 की पहली ऑपनिंग डे पर सबसे अधिक कमा करने वाली फिल्म बन गई है।

The-Raja-Saab-Box-Office-Collection-Day-1 Day 1 Box Office Earnings of Raja Saab: Despite Poor Reviews, Prabhas Outshines 'Dhurandhar' and 'Stree 2' – Check Out the Impressive Collection!
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

जिन प्रकार से इस मूवी के समीक्षाएं आई थीं, उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि ‘द राजा साब’ इतनी अधिक कमाई कर सकेगी। इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है। बता दें, प्रभास की फिल्म का क्रेज इतना अधिक था कि इसने प्री-बुकिंग से ही 50 करोड़ के करीब की कमाई कर ली थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

प्रभास की ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ और ‘स्त्री 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

‘द राजा साब’ एक पोते की कहानी है जो अपनी बीमार दादी की हवेली बेचना चाहता है, लेकिन उसके मर चुके दादा इसका बिक्री नहीं होने देना चाहते। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर सीन भी हैं। इस हॉरर कॉमेडी में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। ‘द राजा साब’ का क्रेज इतना अधिक था कि इसने पहले दिन 28 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया। बता दें, ‘धुरंधर’ का टोटल कलेक्शन 1300 करोड़ के आसपास है। वहीं, हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने ऑपनिंग डे पर लगभग 55 करोड़ की कमाई की थी। जिस गति से दक्षिण भारतीय अभिनेता की फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे यह साफ है कि यह 2026 में इतिहास रचने जा रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights