Lifestyle

Daily Baths: Is it Right or Wrong? The Expert’s Revelation Will Astonish You!

रोज नहाना: सर्दियों में लोगों के सामने एक बड़ी समस्या यह होती है कि उन्हें रोजाना नहाना चाहिए या नहीं। ठंड के कारण अधिकांश लोग नहाने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? रोज नहाना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको एक्सपर्ट द्वारा की गई स्टडी और इसके चौंकाने वाले निष्कर्ष के बारे में बताने जा रहे हैं। बचपन से हमें यह सलाह दी जाती है कि रोज नहाएं और अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखें। लेकिन क्या आपको पता है कि रोज नहाने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है?

क्या रोज नहाना चाहिए या नहीं

NewsStateMPChhattisgarh ने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें एक्सपर्ट की स्टडी के बारे में चर्चा की गई है।

वीडियो क्रेडिट: NewsStateMPChhattisgarh

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया है कि जो लोग रोज गर्म पानी से स्नान करते हैं, उनके शरीर की प्राकृतिक ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे त्वचा सूख सकती है। इसमें बताया गया है कि रोजाना नहाने से बॉडी ऑयल और लिपिड खत्म हो सकता है, जिसके कारण त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, यदि आप रोज नहीं नहाते हैं, तो यह अच्छी खबर हो सकती है। गर्म पानी त्वचा को ड्राई करके इसे नुकसान पहुंचा सकता है। यह शरीर के प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग ऑयल को छीन सकता है। अच्छे बैक्टीरिया के खत्म होने से त्वचा की रंगत भी खो सकती है। इसके अलावा, सर्दियों में आप अपने बालों को 2 से 3 बार ही धोएं। रोजाना धोने से बाल झड़ सकते हैं और सूखे हो सकते हैं।

कॉन से अंगों की सफाई जरूरी है

अगर आप सर्दियों में रोज नहीं नहा पा रहे हैं तो, अपने शरीर के कुछ संवेदनशील अंगों की सही से सफाई करें। अंडरआर्म्स, प्राईवेट पार्ट, हाथ-पैर, कान, नाक, नाभि और मुंह ऐसे हिस्से हैं जिनकी सफाई महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनसे शरीर के अन्य हिस्सों में इंफेक्शन फैल सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights