सीएम योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रही है। सीएम योगी ने कई बार स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विकसित यूपी की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। इस क्रम में योगी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र पर ध्यान दे रही है और सभी वर्गों को यूपी के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बनाने के लिए प्रयासरत है। सोमवार को सीएम योगी ने ‘योगी की पाती’ के माध्यम से प्रदेशवासियों को एक विशेष संदेश देकर महत्वपूर्ण अपील की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘साइबर अपराध की चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं’
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के जरिए राज्य के नागरिकों को जागरूक किया। सीएम योगी ने अपनी एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “मेरे आदरणीय प्रदेश वासियों, मोबाइल और कंप्यूटर ने हमारे जीवन को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध की चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। आपकी सरकार इसके रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।”
उन्होंने आगे बताया, “देश के किसी भी कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। जागरूक रहें और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को। चलिए, हम सभी मिलकर एक सुरक्षित और साइबर अपराध-मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण करें।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के बारे में सतर्क किया
यह तो आप जानते ही होंगे कि यूपी समेत पूरे देश में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी संदर्भ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से किसी को गिरफ्तार नहीं करती है, और न ही पैसे की मांग करती है।”
उन्होंने आगे कहा, “यदि सभी सावधानियों के बावजूद आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है, तो सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप जितनी जल्दी पुलिस को जानकारी देंगे, बचाव की संभावना उतनी ही अधिक होगी।”



