सीएम योगी आदित्यनाथ: दीपावली, जिसका कोई परिचय नहीं है, को दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हाल ही में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इस पर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी व्यक्त की है और अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। हर भारतीय के लिए, दिवाली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे, और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। सीएम योगी और पीएम मोदी दोनों ने अपनी खुशी जताई है।
दिवाली को विश्व धरोहर के रूप में मिलने पर CM योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि “यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली का शामिल होना, अंधकार पर प्रकाश और नई शुरुआत के उत्सव की गौरवपूर्ण मान्यता है। उत्तर प्रदेश के लिए यह सम्मान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।”
प्रभु श्री राम की पावन भूमि अयोध्या ही वह स्थान है जहाँ पहली बार दीपावली मनाई गई थी। यह वैश्विक मान्यता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती सांस्कृतिक छवि का परिचायक है। अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव की ओर अग्रसर करता रहे।”
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर जताई खुशी
इस खबर के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके खुशी प्रकट की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारत और दुनिया के लोग उत्साहित हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धार्मिकता का प्रतीक है।”
यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली का शामिल होना इस त्योहार की वैश्विक पहचान को और बढ़ाएगा। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा मार्गदर्शन करते रहें।” जानकारी के अनुसार, यूनेस्को छठ महापर्व को भी विश्व धरोहर के रूप में मंजूरी दे सकता है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



