CM Yogi Adityanath: अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, कल 25 नवंबर को विवाह पंचमी के अवसर पर पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में ध्वजारोहण महोत्सव में शामिल होंगे और स्वयं ध्वजारोहण भी करेंगे। इसका पौराणिक महत्व भी है, जिसमें बताया गया है कि ध्वजारोहण इस बात का प्रतीक है कि भगवान श्री राम अपने स्थान पर विराजमान हैं। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों के लिए एक पत्र लिखा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। आइए, हम आपको इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देते हैं।
CM Yogi Adityanath ने राज्य के नाम लीकी पाती
ध्वजारोहण के इस शुभ अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों से एक विशेष अपील की है। एक पत्र के माध्यम से उन्होंने लोगों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। पत्र में लिखा गया है कि “25 नवंबर को अयोध्या का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। धर्म ध्वजा के पुनर्स्थापन से अयोध्या एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगी।”
भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अनुष्ठान केवल एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं है, बल्कि एक नए युग का आरंभ भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन से अयोध्या में हो रहे सभी कार्य प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्य से प्रेरित हैं। अयोध्या की पुनः गरिमा के पीछे असंख्य संतों, रामभक्तों और योद्धाओं के बलिदानों की गौरव गाथा है।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील
पत्र में आगे लिखा गया है कि करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए श्री अयोध्या धाम तक पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो गया है। प्रभु श्रीराम नगरी अब विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में तेज़ी से उभर रही है, जहां विरासत का सम्मान और अभूतपुर्व विकास हो रहा है। मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा के पुनर्स्थापन से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग शुरू हो। आइए, हम सब मिलकर रामराज्य के आदर्शों से प्रेरित एक नव-उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और पीएम मोदी के आगमन के लिए सुरक्षा प्रबंध भी इंतजामित हैं।



