Cholesterol-Reducing Foods: ये 5 चीजें आपकी नसों से खराब कोलस्ट्रॉल को पूरी तरह हटाने में मदद करती हैं, जानें डॉक्टर से।
Cholesterol Reduce : हार्ट अटैक से लेकर ब्रेन स्ट्रोक तक का कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह शरीर में हार्मोन, विटामिन D और पेट की हेल्थ के लिए आवश्यक है। लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है, जिससे हार्ट और ब्रेन को सबसे ज्यादा खतरा होता है। LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर जब 130 mg/dL से ऊपर और कुल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL से अधिक हो जाता है, तो यह धमनियों में चर्बी की तरह जमने लगता है। इससे शरीर में अनेक बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट ने 5 ऐसी खाद्य पदार्थों की जानकारी दी है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
Cholesterol Reduce करने के लिए करें लहसून का सेवन
डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी का कहना है कि, खराब कोलेस्ट्रोल को सही करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में एलिसिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में सहायक है। इसके एंटी-बैक्टीरियल हार्ट और ब्रेन के लिए फायदेमंद होते हैं।
देखें वीडियो
चिया सीड्स खराब कोलेस्ट्रॉल को करता है साफ
चिया सीड्स खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। यह फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड के माध्यम से कार्य करता है, जिससे दिल की सेहत के साथ-साथ शरीर की सूजन कम होती है।
बेरीज का करें सेवन
बेरीज खराब नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे साफ करने में सहायता करते हैं। इसके साथ ही, ये हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं।
हरी सब्जियां खराब कोलेस्ट्रॉल को करेंगी साफ
यदि आपके रक्त में चर्बी की मात्रा बढ़ गई है, तो अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन शुरू करें। इससे शरीर को साफ होने में सहायता मिलती है। हरी सब्जियों में फाइबर, प्लांट स्टेरोल्स, और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके धमनियों की रक्षा करते हैं।
नसों में जमी गंदगी को साफ करती है ये खास चीज
नसों में जमा चर्बी को कम करने में फैट मछली काफी फायदेमंद होती है। नियमित रूप से मछली खाने से इसका ओमेगा-3 फैटी एसिड खून को गंदे कोलेस्ट्रॉल से बचाता है और धमनियों में चर्बी जमा होने से रोकता है। इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
