Chhath Puja 2025 Special: कुरनूल बस दुर्घटना के बावजूद ट्रांसपोर्ट कंपनियों में सुधार नहीं, यात्रियों की सुरक्षा खतरे में; यात्रियों ने शेयर की अपनी कहानी

Chhath Puja 2025 विशेष: छठ महापर्व के अवसर पर लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य महानगरों से अपने गांवों में वापस लौट रहे हैं। बिहार सरकार ने छठ और दिवाली के लिए सब्सिडी देकर बड़े शहरों से बसों का इंतजाम किया है, हालांकि जमीनी स्तर पर वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। बसों के लिए निजी परिवहन कंपनियों को शामिल किया गया है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुँचे और अपने परिवार के साथ छठ महापर्व का आनंद उठा सकें, लेकिन प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा मनमानी की जा रही है।

बसों की स्थिति जर्जर है, यह कहना गलत नहीं होगा कि बीएसआरटीसी जानलेवा सवारी करा रही है। इसी बीच, डीएनपी इंडिया के संवाददाता प्रकाश ने जर्जर अवस्था में एक बस के भीतर के हालात को दिखाया, जो दिल्ली से बिहार की ओर जा रही थी। साथ ही, लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई कि कैसे बस मालिक द्वारा मनमानी की जा रही है।

जान जोखिम में डालकर लोग छठ के लिए घर पहुँच रहे हैं – Chhath Puja 2025 विशेष

यात्रियों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनकी बस BR28P1771 है, लेकिन उन्हें दूसरी बस यानी BR31P1771 में बिठा दिया गया। चूंकि लोगों को छठ के कारण घर जाना है और समय कम है, इसलिए वे बैठ गए। बस में सीटों से अधिक लोगों को बिठाया गया, यहाँ तक कि बीच की गैलेरी में भी लोग बैठे थे। ऑनलाइन बुकिंग वालों को पहले बिठाया गया, उसके बाद ऑफलाइन पैसेंजर को बस में ठूसा गया। अगर कोई अनहोनी होती है तो सोचिए कि कितना बड़ा नुकसान होगा और कितनी जानें जाएंगी। इसके अलावा, बसों की हालत बेहद खराब है, टायर पूरी तरह से खराब हैं। इससे बीएसआरटीसी की पूरी पोल खुल गई है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

बिहार जा रहे यात्री ने सुनाई आपबीती

जब डीएनपी इंडिया के संवाददाता ने यात्री से समस्याओं के बारे में पूछा, तो पैसेंजर ने कहा, “मेरा बस नंबर BR28P1771 था, लेकिन मुझे BR31P1771 में बिठा दिया गया। मेरी सीट नंबर LA1 थी, लेकिन स्टाफ ने बताया कि यह ड्राइवर सीट है और उस पर बैठे जाने की अनुमति नहीं है। मैंने बस मालिक से बात की, तो उन्होंने कहा कि आपको जाना है तो जाएं, नहीं तो मत जाएं, बाद में कहा गया कि आपको शेयरिंग करके ही जाना होगा। कुछ पैसेंजर को उतार दिया गया।”

इसके बाद जब मैंने बीएसआरटीसी हेल्पलाइन पर कॉल किया, तो उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों टायर कट चुके हैं, कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।” यह जानकारी वीडियो में निकिता नाम के एक एक्स हैंडल से साझा की गई है।

  • Related Posts

    CM Yogi Adityanath: आस्था की डुबकी मकर संक्रांति पर, प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं के लिए नए इंतजाम किए गए; विवरण देखें।

    CM Yogi Adityanath: प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेले का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2026 को होगा। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने तैयारी…

    Makar Sankranti 2026: किस रंग—पीला, भगवा, या काला—को पहनने से मिलेगी शुभता? जल्दी जानें!

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति त्योहार को लेकर कई लोग उलझन में हैं. यदि आप भी 14 और 15 जनवरी की तारीख के बारे में अव्यक्त हैं, तो जान लें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights