Border 2 Teaser: ‘धुरंधर’ के बाद एक और हिट फिल्म पाकिस्तान को हिलाने के लिए तैयार है। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र अब रिलीज हो चुका है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल के 1997 में आई ‘बॉर्डर’ की धमक और जोश देखने को मिलेगा। उनकी दहाड़ से पाकिस्तान का लाहौर थर्रा उठा है।
Border 2 Teaser रिलीज
इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र को देखकर लोग कह रहे हैं कि, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटने वाला है।
देखें वीडियो
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने कलेक्शन से मचाया था गदर
‘गदर 2’ का बजट लगभग 60 करोड़ था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत और पाकिस्तान की कहानी पेश करने वाली इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 284 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। यही वजह है कि, बॉर्डर 2 के टीज़र को देखकर लोग इसे और भी बड़ी हिट मान रहे हैं।
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की स्टोरी क्या है?
‘बॉर्डर 2’ का बजट लगभग 250 करोड़ के आसपास है। इसकी कहानी की बात करें तो यह पुरानी बॉर्डर फिल्म से काफी भिन्न रहने वाली है। इस फिल्म को 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित बताया जा रहा है। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। बॉर्डर 2 के माध्यम से इस युद्ध की पुरानी यादें ताजा होने की उम्मीद है।



