ब्लैक कॉफी के विस्तार से जानिए: आमतौर पर ब्लैक कॉफी के फायदे ही बताए जाते हैं। इसका मुख्य कारण इसमें मौजूद कैफीन, पॉलीफेनोल और क्लोरोजेनिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट हैं। इसलिए, विशेषज्ञ एक्सरसाइज से पहले और बाद में ब्लैक कॉफी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? इसका सेवन करने का सही समय क्या है? अत्यधिक मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से नींद में बाधा आ सकती है और यह चिंता या डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। आज हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट की राय साझा कर रहे हैं, जिसमें वे ब्लैक कॉफी पीने का सही समय बता रही हैं।
ब्लैक कॉफी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जानें पीने का सही समय
महिला विशेषज्ञ वीडियो में कॉफी पीने का सही समय बता रही हैं। उनका कहना है कि, सुबह उठने के तुरंत बाद इसे नहीं पीना चाहिए।
वीडियो देखें
आप नाश्ते के दो से तीन घंटे बाद, यानी 11 से 12 बजे के बीच इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, दोपहर में 1 बजे के लंच के बाद 2 से ढाई बजे के बीच कॉफी पी जा सकती है। शाम के 6 बजे के बाद कॉफी ना पीने की सलाह दी गई है। आप इस समय का पालन कर सकते हैं।
ब्लैक कॉफी के फायदें और नुकसान
अत्यधिक मात्रा में कॉफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि, दिन में 1 से 3 कप ही कॉफी पीनी चाहिए। इसकी मात्रा 240 से 750 मिलीलीटर के बीच रहनी चाहिए। अधिक सेवन से नींद में कमी आ सकती है। यह तनाव भी बढ़ाकर डिप्रेशन को जन्म दे सकता है। जब शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ती है, तो यह एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ा देता है, जिससे बेचैनी और घबराहट हो सकती है। यदि ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है और मेटाबॉलिक फंक्शन को तेज करने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। यह भी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और दिमाग में डोपामाइन को बढ़ाकर मूड को बेहतर करती है। यह लीवर और पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की सलाह का विकल्प नहीं है। कृपया इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को सिर्फ सुझाव के रूप में लें; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श करें।








Leave a Reply