मनोरंजन

Bigg Boss 19: अमाल मालिक, प्रणित मोरे या गौरव खन्ना? मेकर्स की विजेता की सूची में कौन है?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के फिनाले की तारीख 7 दिसंबर 2025 तय की गई है। सलमान खान के रिएलिटी शो के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मीडिया और सोशल मीडिया पर एक ही सवाल चर्चा का विषय है कि, बिग बॉस 19 का विजेता कौन बनेगा? लीक हुई खबरों के अनुसार, अशनूर कौर, मालती चाहर और शहबाज बदेशा शो से बाहर हो चुके हैं, और घर में टॉप 5 प्रतियोगियों में अमाल मलिक, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल शामिल हैं। इस बीच लीक खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि, बिग बॉस के मेकर्स को उनके टॉप 3 प्रतियोगियों का चयन हो चुका है। वे इनमें से किसी एक को विजेता घोषित करने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको बिग बॉस 19 के संभावित विजेताओं के बारे में बताते हैं।

क्या प्रणित मोर की कॉमेडी बिग बॉस 19 के मेकर्स को भा रही है?

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का सफर वास्तव में शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कॉमेडी और लॉजिक से अब तक बिग बॉस 19 में अपनी जगह बनाई हुई है। इस बीच, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स प्रणित मोरे को टॉप 2 की सूची में देख रहे हैं। वहीं, कई लोग यह तक कह रहे हैं कि, मोरे अब मेकर्स की पसंद बन चुके हैं और आने वाले दिनों में वे विजेता बन सकते हैं।

क्या अमाल मलिक बनेंगे बिग बॉस 19 के विजेता?

अमाल मलिक बॉलीवुड के प्रमुख सिंगर और म्यूजिशियन हैं। लेकिन बिग बॉस 19 में वे अपने गुस्से, झगड़ों और गालियों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। कई बार उन्हें सलमान खान और बीबी 19 के मेकर्स का चहेता माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि, अमाल मलिक बिग बॉस 19 के विजेता बन सकते हैं, क्योंकि वे कई विवादों के बाद भी शो में बने हुए हैं।

गौरव खन्ना को क्यों कहा जा रहा है बिग बॉस 19 का विजेता?

जब से बिग बॉस 19 शुरू हुआ है, तब से गौरव खन्ना के विजेता बनने की चर्चाएं चल रही हैं। हालाँकि शो के पहले दो महीनों में उन्होंने कुछ खास नहीं किया। उनका खेल काफी कमजोर बताया गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि, सलमान खान ने उन्हें घर में पड़ी बोरी की तरह ही बता दिया। फिर अचानक, ये टीवी का लोकप्रिय एक्टर कैमरों पर अधिक दिखाई देने लगा। फैंस गौरव खन्ना को मास्टर माइंड बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी विजेता बनने की चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि टिकट टू फिनाले का टिकट सबसे पहले उन्हें ही मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights