Bigg Boss 19 Grand Finale: धर्मेंद्र ने सलमान खान से किया वादा नहीं निभाया! ही-मैन के जन्मदिन से पहले ‘टाइगर’ के आंसू देख फैंस के दिल टूट गए।
Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में मस्ती और मजाक का माहौल पूरी तरह छाया हुआ था, वहीं दूसरी ओर सलमान खान की आंखों में आंसू देखकर फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, 8 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता एवं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के जन्मदिन से पहले उन्हें खास तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सलमान अपने आंसू नहीं रोक सके, और सोशल मीडिया पर लोग उनके भावुक चेहरे को देखकर प्रभावित हुए। बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र उनके पसंदीदा अभिनेता थे और वह एक सच्चे सुपरस्टार थे।
बिग बॉस के लिए सलमान खान से धर्मेंद्र ने किया बड़ा वादा
दरअसल, बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र की बिग बॉस में उपस्थिति को दर्शाया गया, जहां ही-मैन सलमान के प्रति उनके प्रेम का प्रदर्शन हुआ। धर्मेंद्र ने कहा, “सलमान का शो हो और हम ना आए, यह कैसे हो सकता है।” शो में सलमान खान को धर्मेंद्र से यह कहते हुए देखा गया कि आपको अगली सीजन में फिर से आना है। धर्मेंद्र ने भी वादा किया कि “जरूर आऊंगा, मेरा बेटा है तू, मेरे पर गया है।” हालांकि, धर्मेंद्र ने अगले सीजन में आने का वादा तो किया, लेकिन उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया और इस पर सलमान अपने आंसू नहीं रोक सके।
Bigg Boss 19 Grand Finale में धर्मेंद्र को कहा सलमान खान ने एकलौता सुपरस्टार
वहीं, सलमान खान धर्मेंद्र के जन्मदिन से पहले बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में कहते हैं कि “हमने अपने ही मैन को खो दिया। सबसे खूबसूरत इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धर्म जी से बढ़कर कोई आदमी है और जो उन्होंने किंग लाइफ जी है। 60 सालों तक मनोरंजन को दिया है। उन्होंने हमें सनी दिया, बॉबी दिया और सबसे खूबसूरत यह कि जबसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, उनका मकसद था अच्छा काम करना। उन्होंने कॉमेडी की, ड्रामा किया। मैं उन्हें अपने करियर ग्राफ में फॉलो करता हूं। मेरे लिए और कोई एक्टर नहीं है, सिर्फ धर्म जी हैं। वह एक मासूम चेहरा लेकर आए थे और एक ही मैन की बॉडी में। एक अलग कैरेक्टर और एक अलग पर्सनालिटी लेकर आए थे।”
धर्मेंद्र के जन्मदिन का सलमान खान से खास कनेक्शन
सलमान खान बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में यह भी बताते हैं कि धर्मेंद्र का निधन उस दिन हुआ था जब उनके पिता का जन्मदिन है। अजीब बात यह है कि 8 दिसंबर को सलमान खान की मां का भी जन्मदिन है, जो धर्मेंद्र के जन्मदिन के समान है। बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर सभी को इमोशनल कर दिया है।
