Bigg Boss 19 Winner :सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रविवार, 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होगा। यह शो जियो हॉटस्टार पर शाम 9 बजे से शुरू होगा और कलर्स पर रात 10.30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। फिनाले लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगा। ऐसे में दर्शक और फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि बिग बॉस 19 का विजेता कौन होगा? टॉप 5 में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और अमाल मलिक मौजूद हैं। इनमें से कोई एक विजेता बनेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के सीजन के विजेता बनेंगे। वहीं, कुछ का मानना है कि बिग बॉस 18 के विजेता विवियन डीसेना की तरह कहीं, ट्रॉफी उनसे भी न निकल जाए।
Bigg Boss 19 Winner में क्या विवियन डीसेना वाला खेल होगा?
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना को सीजन के पहले दिन से ही विजेता बताया जा रहा था। लेकिन उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरने में कमी दिखाई और मेकर्स को वह खास कंटेंट नहीं दे सके, जिसकी वजह से उन्हें कई बार फटकार भी मिली। पूरे सीजन के दौरान उनकी फीकी प्रदर्शन ने फैंस को निराश किया, लेकिन वे फाइनल में टीवी एक्टर करणवीर मेहरा के साथ टॉप टू में पहुंच गए। फिनाले से पहले सभी को लग रहा था कि विवियन डीसेना को ही मेकर्स विजेता बनाएंगे, लेकिन खेल उस समय पलट गया जब करण सिंह मेहरा को बिग बॉस 18 का विजेता बना दिया गया। कुछ इसी तरह की स्थिति बिग बॉस 19 में भी है। पहले दिन से टीवी एक्टर गौरव खन्ना के खेल पर सवाल उठ रहे हैं। दो महीने तक वह पीछे से खेलते रहे, और सलमान खान ने तो उन्हें ‘बोरी’ तक कह दिया। लेकिन फिनाले से ठीक पहले वे पहले टिकट टू फिनाले पाने वाले कंटेस्टेंट बने। अब फिनाले के एक दिन पहले तक उनका नाम विजेता के रूप में लिया जा रहा है।
गौरव खन्ना नहीं तो कौन बन सकता है बिग बॉस 19 का विजेता?
बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा टीआरपी और कंटेंट देने वाले रियल कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक माने जा रहे हैं। लेकिन अफवाहें हैं कि टॉप थ्री में अमाल, मलिक, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे हो सकते हैं। यदि गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस और वोटिंग के कारण उन्हें विजेता नहीं बनाया जाता है, तो बिग बॉस 19 का विजेता अमाल मलिक या प्रणित मोरे हो सकते हैं। फिलहाल बिग बॉस 19 फिनाले से पहले कई कयास और दावे चल रहे हैं। असली विजेता कौन बनेगा? इसके लिए 7 दिसंबर को होने वाले फिनाले का इंतजार करना होगा।








Leave a Reply